Share this book with your friends

MERI BETI MERA ABHIMAN / मेरी बेटी मेरा अभिमान

Author Name: Dr. Mohan Lal Arora | Format: Paperback | Genre : Poetry | Other Details

लेखक एवं कवि डॉ मोहन लाल अरोड़ा जी की यह पुस्तक काव्य संकलन एवं लघु कथाओं का एक अनमोल संग्रह है। कविताओं को पढ़ने के पश्चात यह अनुमान लगाया जा सकता है कि वह एक सकारात्मक सोच के कवि है। प्रस्तुत काव्य संग्रह भक्ति,देशभक्ति और मन के भीतर पनप रहे सुंदर भावों निरूपण है। डॉ मोहन लाल जी की कवितायें चित्र दर्शन बखूबी तरीके से कराती हैं। इनकी खासियत है कि यह अपने विचारों के सुंदर चित्रों को कविताओं मे परिवर्तित कर लेते हैं। कवि की लिखी हुई एक कविता जिसका शीर्षक है 'बम' आतंकवाद जैसे गंभीर विषय पर है जिसे  बखूबी शब्दों को तोल मोल कर सुंदरता से लिखा है कवि महोदय ने। पुस्तक के अंत में डॉ मोहन लाल जी द्वारा लिखी गयी लघु कथायें पढ़ने योग्य है।

Read More...
Paperback
Paperback 170

Inclusive of all taxes

Delivery

Item is available at

Enter pincode for exact delivery dates

Also Available On

डॉ मोहन लाल अरोड़ा

मै एक छोटा सा डाक्टर हमेशा मरीजों के दुख दर्द में रहा और उनकी सेवा मे लगा रहा बदले में मुझे बहुत सारा आशीर्वाद प्यार और धन के इलावा इज्जत और नाम भी मिला। समाज सेवा में जुड़े और सम्माननीय लोगों से मिलना हुआ, लिखने और बोलने का मौका मिला। जिसको मैने दिल से स्वीकार किया और कलम पकड़ कर अपने दिल से लिख डाला। आज आपलोगों के बीच एक कवि के रूप में हाजिर हूँ। दुख और दर्द से दिल का नाता है, इस लिए दर्द भरी रचना मन से लिखी जाती है। आप पसंद करते हैं तो हमारी कलम की धार भी तेज होती हैं और अपनी लेखनी को सफल बनाती है। ‘मेरी बेटी मेरा अभिमान’ मेरे जीवन की संघर्षमयी यात्रा में अनुभवों का प्रतिबिंब है जो अन्तर्मन की चेतना से काव्य और लघुकथा के रूप में आप सुधि पाठकों के समक्ष प्रस्तुत है,आशा है आपका आशीर्वाद और आपकी बहुमूल्य सकारात्मक प्रतिक्रिया मुझे प्राप्त होगी।   

Read More...

Achievements

+8 more
View All