Share this book with your friends

Mrityu per vijay - Avachetan mann tatha dhyan ki shaktiya / मृत्यु पर विजयी - अवचेतन मन तथा ध्यान की शक्तियां

Author Name: Yogacharya Shri Anmol Yadav | Format: Paperback | Genre : Philosophy | Other Details

Success जैसी कोई भी चीज इस दुनिया Exist नही करती। Success कोई स्थान नही है जहा आपको पहचंना है। Success कोई उपाधि नही है जिसे आपको प्राप्त करना है। इसलिए Success के पीछे मत भागो। क्योंकि जो चीज है ही नही वो मिलेगी कैसे। जीवन एक मार्ग है जिसे आपको तय करना है। Success पाने का सीधा अर्थ है अब मार्ग तय नही करना पड़ेगा। अब मेहनत नही करना पड़ेगा। लेकिन क्या यह बात सही है। चलना तो आपको तब तक पड़ेगा जब तब जीवन है। तो Success कहां है। Success की परिभाषा क्या है। Success मे स्वास्थ्य कहां Stand करता है। क्या स्वास्थ्य का भी कोई स्थान है Success मे। Success मे आनंद कहा Stand करता है। क्या उसका भी कोई स्थान है। क्योंकि जिस दिन आप Success प्राप्त कर लेंगे उस दिन वह मार्ग वहीं समाप्त हो जायेगा। और ऐसा आपके जीवन मे होने वाला नही है। चलना तो आपको पूरे जीवन भर ही है। इसलिए चलिये तथा इस मार्ग को आनंद के साथ तय कीजिए। हां आनंद तो लक्ष्य हो सकता है परंतु Success नही। आनंद वो चीज है जिसे आप प्राप्त कर सकते है। आनंद मार्ग को तय करने मे भी है। आनंद Journey मे है, कहीं पहुंचने मे नही। जो मार्ग मे दृश्य है उसका आनंद उठाये। पर ध्यान रहे आनंद प्राप्ति के भी दो मार्ग है। एक है उतकृष्ट तथा दूसरा है निकृष्ट। ये उत्कृष्ट निकृष्ट क्या है। उत्कृष्टता से प्राप्त किया हुआ आनंद, आनंद का Multiplication करता है। तथा निकृष्टता से प्राप्त किया हुआ आनंद, भविष्य मे मिलने वाली आनंद की सम्भावनाओं को भी खत्म कर देता है। इसलिए आनंद को चुनते वक्त एहतियात बरतें।

Read More...
Paperback
Paperback 199

Inclusive of all taxes

Delivery

Item is available at

Enter pincode for exact delivery dates

योगाचार्य श्री अनमोल यादव

योगाचार्य श्री अनमोल यादव एक लेखक, एक योगाचार्य, एक विचारक हैं। वह एक आहार प्रणाली चला रहे हैं जो फल, सलाद और बाजरा पर आधारित है। पिछले तीन वर्षों के दौरान हजारों लोगों ने अपने आहार में बदलाव करके अपनी बीमारियों को ठीक किया। जो पहले वे दवाई लेते थे। दवा लेने के बाद भी उनका दर्द ज्यों का त्यों था। एलोपेथी हर बीमारी का इलाज नहीं कर सकता यह कुछ बीमारियों में मददगार हो सकता है, लेकिन सभी बीमारियों में नहीं। कई बीमारियों के मामले में यह केवल बीपी, कोलेस्ट्रॉल, थायराइड, शुगर और कई अन्य बीमारियों जैसे रोगों का प्रबंधन करता है। तो भोजन और सोच के प्रकार से कई बीमारियों को स्थायी रूप से ठीक किया जा सकता है, जो पहले केवल एलोपैथी के माध्यम से प्रबंधनीय था। उनका मिशन खाद्य पदार्थों और जीवन शैली में बदलाव के साथ दुनिया को रोग मुक्त बनाना है।

Read More...

Achievements