Share this book with your friends

RAJA BETA (BAL UPANYAAS) / राजा बेटा बाल उपन्यास

Author Name: Engr. Arun Kumar Jain | Format: Paperback | Genre : Children & Young Adult | Other Details

श्री अरुण कुमार जैन पेशे से इंजीनियर और विचारों से लेखनी के सिपाही हैं। कहानी, उपन्यास, कविता, आलेख, व लघुकथा के साथ-साथ बाल साहित्य आदि हिन्दी साहित्य की विविध विधाओं, में इन्होंने अपनी लेखनी से साहित्य की अभिवृद्धि की है। इनका बाल उपन्यास- ‘‘राजा बेटा’’ इसी श्रंखला में प्रस्तुत है।उपन्यास का नायक पितृ-विहीन ‘दिनेश’ जब एक दिन माँ को भी खो देता है तो उसके हिस्से आती है माँ की.... टूटी-फूटी झोंपड़ी, निर्धनता और जीवन की ठोकरें। इन त्रासद परिस्थितियों में वह आशा-निराशा के झंझावत में एक सामान्य किशोर की तरह फँसता है पर हर बार माँ के कहे प्रेरक वाक्य उसे उबार कर आगे बढ़ने का संबल देते हैं।माँ के द्वारा दिए गये उच्च विचार और विपत्ति में भी साहस न खोने की सीख दिनेश को कुछ करने को प्रेरित करती है। ‘‘ईश सहाय करे तबही, जब आप सहाय करे नर अपनी’’ शायद दिनेश की सभी परीक्षाएँ ईश्वर ले चुका था। आगे अभि0 अरुण कुमार जैन ने इस बाल उपन्यास को सुखान्त बनाते हुए एक सिद्धहस्त रचनाकार के रूप में बहुत ही सुन्दर तरीके से समाप्त किया है। 

इसे पढ़ते-पढ़ते बच्चों को जीवन में साहस, ईमानदारी और धैर्य के साथ सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा तो मिलेगी ही बीच-बीच में आँखें भी नम हुए बिना नहीं रहेंगी। किसी भी रचना के साथ पाठक को भावनात्मक रूप से जोड़ देने की कला, लेखक की सफलता कहलाती है। इस मायने में अभि0 अरुण कुमार जैन का यह बाल उपन्यास अद्भुत, सार्थक एवं उद्देश्य परक है। 

डा. दिनेश पाठक ‘शशि’

Read More...
Paperback
Paperback 150

Inclusive of all taxes

Delivery

Item is available at

Enter pincode for exact delivery dates

Also Available On

इंजी. अरुण कुमार जैन

 जन्म  -23दिसम्बर 1957,ललितपुर( उ.प्र.)

शिक्षा  #-सिविल इंजी,# एम.ए. (हिन्दी)

कृतियाँ -कहानी,कविता, नाटक, व्यंग, उपन्यासव लघुकथा की एक दर्जन पुस्तकें प्रकाशित तथा अनेक पत्र-पत्रिकाओं में1500से अधिक  रचनाओं का प्रकाशन एवं आकाशवाणी, दूरदर्शन के विभिन्न केन्द्रों से प्रसारण।

सम्मान      #-अनेक साहित्यिक संस्थाओं द्वारा सम्मानित एवं पुरस्कृत, जिनमें ओड़िशा के मुख्यमंत्री, राज्यपाल, न्यायधीश हाई कोर्ट कटक, रेल मंत्री, रेलवे बोर्ड व देश की महान विभूतियों द्वारा मिले सम्मान भी हैं.लगभग 50सम्मान.

सम्प्रति      -वरिष्ठ अनुभाग अभियन्ता के पद से सेवानिवृत्त, वर्तमान में देश के गौरव शाली अमृता हॉस्पिटल प्रोजेक्ट फ़रीदाबाद में सुरक्षा, गुणवत्ता प्रमुख.

 सम्पर्क -16, वीनस मीनाक्षी प्लानेट सिटी बाग मुगलिया भोपाल, मध्य प्रदेश -462043

          #   मोबा.7999469175#

                #mail -arun.k. jain2312@gmail.com  

Read More...

Achievements

+8 more
View All