Share this book with your friends

Rang Jazbaaton Ke / रंग जज़्बातों के इश्क, जुदाई, इंतज़ार

Author Name: Preeti Saini | Format: Paperback | Genre : Poetry | Other Details

प्यार एक ऐसा सफर है जो खुद में ही अनोखा है। ऐसे जज़्बात जगाता है वो मन मे जैसे हर पल एक नई कहानी हो। कुछ ऐसे ही है रंग पियाली और राजवड़िये* के प्यार के, जिसे समझने के लिए इन कविताओं को पढ़ना जरूरी है। सच्चा प्यार क्या है वो तो ये दोनों हमें सिखाते हैं उसके साथ प्यार में जीना मरना क्या है वो भी ये दोनों हमें सिखाते हैं।

ये कविताएं सफर है पियाली और उसके राजवड़िये के वर्तमान जन्म की। इस जन्म में उन्होंने बहुत कुछ सहा- मिलके बिछड़े और फिर जुदाई सही। कुछ ज़्यादा ही लंबी जुदाई सही इन्होंने। इस जुदाई के दौरान जो इनका इंतज़ार है वो हमारी समझ से परे है। इनका इंतज़ार इनके इश्क की परीक्षा का केंद्र बन गया। पर इस दौरान इन्होंने सीखा भी बहुत कुछ।

इस इंतज़ार के सफर में ये कविताएं पियाली का सहारा बनी। इन कविताओं ने वो किया इनके रिश्ते के लिए जो सिर्फ ये दोनों ही समझ सकते हैं।

अगर आप भी रंगना चाहते हैं इनके प्यार के रंग में तो आपको ये कविताएं पढ़नी होंगी। इनमें प्यार के हर जज़्बात को दर्शाया है पियाली ने। ये कविताएं हैं उस राह की जिस पर चलकर पियाली और उसका राजवड़िया प्यार के शिखर पर चढ़े।

Read More...
Paperback
Paperback 150

Inclusive of all taxes

Delivery

Item is available at

Enter pincode for exact delivery dates

Also Available On

प्रीति सैनी

प्रीति सैनी (जन्म 29 मार्च 1987) एक सलाहकार मनोचिकित्सक, परामर्शदाता, प्रेरक वक्ता, सॉफ्ट स्किल ट्रेनर, लेखक और एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं।

वह LifeKiran.com की एक योगदानकर्ता लेखिका हैं जो एक ज्ञान-साझाकरण मंच है जो मानसिक स्वास्थ्य पर जानकारी प्रदान करता है।

वह मैत्री देवी फाउंडेशन के साथ एक स्वयंसेवक मनोवैज्ञानिक के रूप में जुड़ी हुई हैं और उनकी अंतरराष्ट्रीय हेल्पलाइन "माइंड हेल्पलाइन" की परियोजना प्रबंधक हैं। वह उनके ऑनलाइन शो "मैत्री देवी फाउंडेशन द्वारा मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता शो" की मेजबान भी हैं।

वह रोटरी क्लब के WIRI इंडिया ग्रुप लिटरेसी की समन्वयक भी हैं और WIRI (वूमेन इन रोटरी इंटरनेशनल) द्वारा महिला सशक्तिकरण श्रृंखला की समन्वयक भी हैं। वह विभिन्न साक्षरता और महिला सशक्तिकरण परियोजनाओं में सक्रिय रूप से लगी हुई हैं और उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय कार्यक्रम आयोजित किए हैं।

प्रीति बेंगलुरु विश्वविद्यालय से मनोविज्ञान में स्नातकोत्तर हैं और वर्तमान में डॉक्टरेट कार्यक्रम कर रही हैं।

Read More...

Achievements

+7 more
View All