Share this book with your friends

The Mystic Beauty of Love(Hindi) / दी मिस्टिक बियुटि ऑफ लव

Author Name: Nikhil Jain & Chandni Jha | Format: Paperback | Genre : Poetry | Other Details

एक व्यक्ति से अगर सच्चा प्रेम हो, उस प्रेम में श्रद्धा हो, भक्ति हो, त्याग हो, तो वह प्रेम मनुष्य को ईश्वर से जोड़ने की ताकत रखता है। अक्सर लोग शिकायत करते हैं, कि प्रेम परीक्षाएं लेता है, परन्तु ईश्वर क्या तपस्या किए बिना मिल जाते हैं? प्रेम मार्ग में आने वाली कठिनाईयां ही तो तपस्या है। यह तपस्या मन को पवित्र बना देती है और यही है, वास्तविक प्रेम की रहस्यवादी खूबसूरती। रचनाओं व कविताओं के  मोतियों से प्रेम की अलौकिक माला को पिरोने की एक छोटी सी पहल है, दी मिस्टिक ब्यूटी ऑफ लव।

Read More...
Paperback
Paperback 150

Inclusive of all taxes

Delivery

Item is available at

Enter pincode for exact delivery dates

Also Available On

निखिल जैन & चांदनी झा

निखिल जैन एक 26 वर्ष के नवयुवक है, जो की धुले, महाराष्ट्र से संबंध रखते है। ये अपना ज्ञान दूसरो के साथ साझा करना, यात्रा करना, नई नई खोज करना और रचनात्मकता का बेहद शौक रखते है। इनके खुद के काफ़ी संकलन "L'amour", "बंधन रिश्तों के", "रूहानी बातें",  "L'amour 2", "Momentos", "प्रकृति- एक जादुई पिटारा", "माँ" प्रकाशित भी हो चुके है। ये अपनी शायरी और कविताओ में सरल भाषा का प्रयोग करते है जिससे प्रत्येक व्यक्ति उन्हें आसानी से समझ सके।इनकी एक एकल पुस्तक "प्रेमार्थ" भी प्रकाशित हो चुकी है।  आप इनकी लेखनी इंस्टाग्राम पर पढ़ सकते है:  @love.vibes143

ईमेल - love.vibes143@outlook.com

चांदनी झा आनंद के शहर कलकत्ता की रहने वाली हैं। वह अपने विचार, भावना एवं कल्पनाओं को लिखकर अभिव्यक्त करना पसंद करती हैं। चांदनी विज्ञान की छात्रा है परन्तु कविता लिखने में विशेष रुचि रखतीं है। वह पैतिस अंथलॉजी में सह लेखिका रह चुकी हैं और 'रूहानी बातें' और 'सैक्रीफाइस" का संकलन भी कर चुकी हैं।  कवयित्री सिर्फ सपने देखने ही नहीं अपितु उन्हें पूरा करने की भी प्रबल इच्छा रखती हैं। और इस कविता के माध्यम से उन्होंने अपने भावनाओ को शब्दों में ढालने की कोशिश की है। इंस्टाग्राम - rhythm_of_thoughts_

Read More...

Achievements

+4 more
View All