Share this book with your friends

TRIPADI RAMAYAN / त्रिपदी रामायण

Author Name: S. D. Tiwari | Format: Paperback | Genre : Poetry | Other Details

तुलसीदास कृत 'रामचरितमानस' भक्ति रस से सराबोर है; जिसमें बार बार डूबने का, अपितु डूबे रहने का मन होता है। रामचरितमानस, एक अत्यंत वृहत ग्रन्थ होने के कारण, और आजकल के व्यस्त जीवन में समयाभाव के कारण, 'रामचरितमानस' का सम्पूर्ण पाठ संभव नहीं हो पाता, यद्यपि श्रीराम की कथा बार बार सुनने, जानने की जिज्ञासा अवश्य उत्पन्न होती है, क्योंकि प्रभु श्रीराम का नाम और श्रीराम की कथा परम आनंद दिलाने वाली है। इसी बात को ध्यान में रखकर कविवर श्री सत्यदेव तिवारी ने प्रभु श्रीराम की कथा को संक्षिप्त करके तीन पादों या तिपाईयों यानि कि तीन चरणों के त्रिपदी छंदों में प्रस्तुत किया है। इस पुस्तक 'त्रिपदी रामायण' में श्रीराम की संक्षित किन्तु समग्र कथा की रमणीय प्रस्तुति है। यह रचना प्रभु श्रीराम के स्मरण और उनका संक्षिप्त दर्शन कराने के ध्येय से सरल, सहज और सरस भाषा में की गयी है। राम की महिमा का वर्णन युगों से होता आ रहा है और विभिन्न कवियों ने श्रीराम कथा को पृथक रूपों में प्रस्तुत किया है। त्रिपदी रामायण में श्रीराम की कथा, एक नए रूप ‘तिपाई’ यानि तीन चरणों के पद्य में प्रस्तुत की गयी है, जो जिज्ञासुओं, श्रद्धालुओं और साहित्यकारों के लिए अतीव उपयोगी सिद्ध होगी।  

Read More...
Paperback
Paperback 215

Inclusive of all taxes

Delivery

Item is available at

Enter pincode for exact delivery dates

Also Available On

सत्यदेव तिवारी

श्री एस. डी. तिवारी हिंदी और अंग्रेजी भाषा के एक जाने माने कवि हैं। उनकी कविताओं में अति स्पष्ट और वृहत दर्शन का समावेश है। काव्य की लगभग सभी विधाओं के रचनाकार, पेशे से वकील, श्री तिवारी की २५ पुस्तकें प्रकशित हो चुकी हैं। एक साथ सर्वाधिक पुस्तकों के लोकार्पण पर उनका नाम 'इंडिया बुक ऑफ़ रिकार्ड्स' में अंकित है। उन्हें अपनी कृतियों के लिए अनेक संगठनों द्वारा सम्मानित किया गया है। श्री तिवारी की हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओँ की मनोहारी कवितायेँ मन को छूने वाली हैं। उनकी लिखी कई पुस्तकें नोशन प्रेस द्वारा ही प्रकाशित हैं। 

श्री एस. डी. तिवारी की कुछ प्रकाशित पुस्तकें हैं : दुनिया गिर गयी, हाइकु शास्त्र, जी लो बचपन, नन्हीं, विदेश की चटनी, कविता तो बोलेगी, चाँद के गांव, तेरे नाम के मोती, भगवती माई, दी सिंगिंग ब्रीज, बर्ड्स ऑफ़ चैटिंग वर्ड्स आदि।   

Read More...

Achievements

+4 more
View All