Share this book with your friends

KUCHH TOOTE KHWAAB / कुछ टूटे ख्वाब

Author Name: Suraj Singh | Format: Paperback | Genre : Poetry | Other Details

कविता अपने आप में पूर्ण नहीं होती है, उसे पूर्ण बनाता है; पाठक! पाठक जब उसे पढता है, उस कविता के हर्फ़ दर हर्फ़ को अपने जीवन से जोड़ने की कोशिश करता है, अपने अनुभव मैं उसे ढूंढने की कोशिश करता है, उसे आत्मसात करता है, कविता तब ज्यादा सफल मानी जाती है।

कोई भी कविता सिर्फ शब्दों, वाक्यांशों, अक्षरों और वर्णमालाओं से नहीं बनती है, अपितु यह भावनाओं का एक जीवंत संग्रह होती है, जो कवि के अंत: से निकलकर पाठक के मन में समा जाती है|

मैं यकीन के साथ कह सकता हूँ कि जब आप इस पुस्तक के सफ़र पर निकलेंगे तो एक प्यारा सा जुडाव महसूस करेंगे, और कहीं न कहीं ये आपकी अपनी ही बात लगेगी|

-सूरज सिंह (शिक्षक, लेखक एवं संपादक)

Read More...

Ratings & Reviews

0 out of 5 ( ratings) | Write a review
Write your review for this book
Sorry we are currently not available in your region.

Also Available On

सूरज सिंह

सूरज सिंह एक ऐसी सख्शियत, एक ऐसी त्रिवेणी का नाम है जहाँ साहित्य, शिक्षण और  विज्ञान तीनों का संगम होता है|

 - श्री कृष्णा प्रसाद सिंह

एक तरफ तो ये Maths से M.Sc. और पटना के कई कोचिंग संस्थानों और विद्यालयों  में शिक्षण का कार्य कर रहे हैं  तो दूसरी तरफ साहित्य के क्षेत्र में भी इनका अरुणोदय हो रहा है |इनके शिक्षक दोस्तों को लगता है कि ये एक बेहतरीन कवि हैं तो वहीं इनके लेखक दोस्तों को लगता है कि ये एक बेहतरीन शिक्षक हैं | किसी भी चीज को देखने का इनका अपना एक विशिष्ट अंदाज है, जो इन्हें औरों से अलग करता है| शायद यही वह चीज है जो इनके शिक्षण और साहित्य दोनों को सुन्दर, सटीक और सहज बनाती  है| इन्होंने अपनी कविताओं में एक नई शैली का प्रयोग किया है। इनकी कविताएं शिकायत की शैली में लिखी हुई हैं। कहीं-कहीं ये शिकायतें एक बालक के मासूम हठ जैसा लगता है तो कहीं प्रेम में विकल् प्रेयसी जैसी तो कहीं यह सशक्त रूप में दिनकर और बाबा नागार्जुन की तरह सत्ता से सवाल भी करती है तो वहीं जीवन के राग को आत्मसात करना भी सिखाती है।

लेखक :-    1. थोड़े अधूरे थोड़े पूरे अलफ़ाज़ (कविता)

                 2. शिकायतें (कविता)

                 3. समय के असंख्य आयाम (उपन्यास)

                 4. दो गली दूर (उपन्यास)

 AWARDS:-    1. बेस्ट सेलर ऑथर (अल्फ़ाज़) by Amzon.in
             2. ग्लोबल एक्सीलेंस सम्मान by ICAN Foundation

             3. ब्लू इंक सम्मान by  Sri Jeetan Ram Manjhi (Ex CM of Bihar)
             4. काव्य-भास्कर सम्मान by Dainik Bhaskar
 

Read More...

Achievements

+6 more
View All