Share this book with your friends

Adhoora Panna / अधुरा पन्ना

Author Name: Kushal Pal Singh Chauhan | Format: Paperback | Genre : Poetry | Other Details

कुछ दूरियां थी, कुछ मजबूरियां थीं,
कुछ मशरूफियत थी, कुछ मगरूरियत थी।
कुछ गलतफहमी थी, कुछ सच्चाई भी थी,
कुछ आंखों की रोशनी कम थी , कुछ आंखें ही बंद थीं।।


ये इस जमाने की आंखें बंद थीं जो इतने उम्दा शायर को नहीं देख पाए। इस कविता एवं शायरी संग्रह में एक ऐसे ही होनहार इंसान की कुछ उम्दा ग़ज़ल , शायरी को समाहित करने का प्रयास किया गया है। जिसका नाम शायरी की दुनिया में " कवि कुशल ' निराला' " के नाम से मशहूर होना चाहिए था। मगर कहीं कुछ पन्नों में सिमट कर रह गया। हम उम्मीद करते हैं आप इस होनहार इंसान के चंद लफ़्ज़ों को पढ़ने का कष्ट करेंगे।

Read More...
Paperback
Paperback 190

Inclusive of all taxes

Delivery

Item is available at

Enter pincode for exact delivery dates

Also Available On

कुशल पाल सिंह चौहान

इनका नाम श्री कुशल पाल सिंह चौहान है। इनको ईश्वर की अनुकम्पा से लेखनी मिली। इन्होंने कई अच्छी शायरी एवं ग़ज़लें लिखीं। इन्होंने शुरुआत में गायक बनने का बेहद प्रयत्न किया। परन्तु ईश्वर को कुछ और ही मंजूर था और इनके हाथों में लेखनी आ गई। इन्होंने कुछ वक़्त लेखनी की मदद से कई उम्दा शायरी लिखीं। फिर जीवन का एक और पड़ाव आया और इनकी लेखनी इनसे छूट गई और व्यस्त हो गए जीवन निर्वाह करने में। लेखनी काफी पीछे छूट गई और ये आगे बढ़ गए।
कुछ वर्षों बाद जब इनके छोटे बेटे ने शायरी लिखना शुरू किया तो ये बहुत खुश हुए और काफी विधाएं सिखाईं अपने बेटे को। इन्होंने अपने बेटे की शायरी एवं ग़ज़लें कई पत्रिकाओं में प्रकाशित कराने का कार्य किया। परन्तु अपना लेखन कभी प्रकाशित नहीं कर पाए। इन्होंने अपने छोटे बेटे को विरासत में लेखन दे दिया। कुछ वर्ष पश्चात अपने पिता का लेखन छोटे बेटे को मिला। उन्होंने उस उत्तम लेखन को प्रकाशित करने का निश्चय किया।
यह पुस्तक "कवि कुशल 'निराला'" की उम्दा शायरी एवं ग़ज़लों का संग्रह है। 
इनकी पसंदीदा विधाएं ग़ज़ल, शायरी एवं नज़्में, एवं कविताएं हैं। इनके लेखन में आप समाज का एक नया नजरिया , जीवन का नया नजरिया देख सकेंगे। इन्होंने अपनी शायरी एवं ग़ज़लों में प्रेम, जीवन, समाज की समस्याएं एवं ईश्वर की आराधना जैसे कई मुद्दों को उठाया है। 
हम आशा करते हैं कि आप उनके इस संग्रह को भरपूर प्यार देंगे एवं उनके स्वप्न को पूर्ण करेंगे।

Read More...

Achievements