Share this book with your friends

Desh Ki Shaan Tiranga / देश की शान तिरंगा

Author Name: Muskan Keshri | Format: Paperback | Genre : Poetry | Other Details

देश की शान तिरंगा 

प्रत्येक जीव की इस दुनिया में दो माँ होती है। एक माँ जो जन्म देती है और दूसरी धरती माँ जो अपनी गोद में पाल पोसकर बड़ा करती है। हर इंसान को अपनी मातृभूमि प्राणों से भी अधिक प्रिय होती है। हम अपने देश से बाहर विदेशों में भले ही कितने सुख से जी रहे हों, भले ही दुःख का साया भी हम पर न पड़ रहा हो, फिर भी हमें अपनी मातृभूमि की याद हमेशा सताती है। अपनी मातृभूमि की रक्षा के खातिर हम अपने प्राणों की आहुति देने से भी पीछे नहीं हटते। देश के लिए सैनिक दिन रात अपनी जान पर खेलकर मातृभूमि को बचाने के लिए प्रयास करते है। मातृभूमि के प्रति प्रकट यही सच्चा प्रेम ही देशप्रेम है। देशप्रेम की भावना सिर्फ मनुष्यों में ही नहीं बल्कि पशु- पक्षियों में भी समान रूप से पाई जाती है। पशु -पक्षी दिन में भोजन की तलाश में भले ही कितनी दूर निकल जाएं लेकिन शाम को उनका देशप्रेम उन्हें अपनी मातृभूमि पर वापस लौटने को विवश कर देता है। 'देश की शान तिरंगा' 'साझा काव्य संग्रह' में भारत के 37 लोकप्रिय हिंदी रचनाकारों की देशभक्ति कविताएँ सम्मिलित हैं। जो हमारे अंदर देशप्रेम का संचार करती हैं और हमें अपनी मातृभूमि से प्रेम करने की प्रेरणा देती हैं। हमें आशा है यह देशभक्ति साझा काव्य संग्रह आप सभी को पसंद आएगा।

Read More...
Paperback
Paperback 199

Inclusive of all taxes

Delivery

Item is available at

Enter pincode for exact delivery dates

Also Available On

मुस्कान केशरी

स्व0 मनोज केशरी और संध्या देवी की पुत्री मुस्कान केशरी हैं । मुस्कान केशरी जी एम. एस केशरी प्रकाशन की CEO है, लेखिका  एवं कवयित्री हैं, एनसीसी कैडेट, ब्यूटीशियन, शिक्षिका भी हैं । आप  मूल रूप से मुजफ्फरपुर , बिहार  से ताल्लुक रखती हैं।  । इन्होने लेखन की शुरुआत  किया और धीरे - धीरे लेखन में इनकी रूचि बहुत ज्यादा हो गई। ये नये - नये विषयों पे  कविता, कहानी लिखना पसंद करती हैं। ये  200 +काव्य संग्रह और 6 पुस्तक संकलनकर्ता के रूप में प्रकाशित करवा चूकी हैं।

Read More...

Achievements

+6 more
View All