Share this book with your friends

Gaon se Gaon ki Rajdhani Tak / गांव से गांव की राजधानी तक (देहाती की जीवन गाथा, टुकड़ों में)

Author Name: RAJENDRA PRASAD GUPTA | Format: Paperback | Genre : Biographies & Autobiographies | Other Details

कैसी है पुस्तक ?

यह पुस्तक 'गांव से गांव की राजधानी तक' जीवन गाथा है टुकड़ों में, एक केंद्रीय अधिकारी, जनभाषा कवि एवं लेखक की। यह एक बहुरंगी पुस्तक है जिसमें 'सत्यम शिवम सुंदरम' के तीनों रंग समाहित हैं। एक अनोखा प्रयास, रोचक एवं सरस भी, लेखक के बहुरंगी संस्मरण, आत्मकथात्मक कविताओं एवं जीवन की सर्वाधिक महत्वपूर्ण घटनाओं से मेल खाती हुई ख़ुद की लिखी कुछ कहानियों के संग।

भाग 1 -गद्य संस्मरण : यह पुस्तक का मुख्य भाग है जिसमें लेखक ने अपने बचपन से लेकर पाठशाला, कॉलेज, विश्वविद्यालय और बाद में सेवा काल की विभिन्न घटनाओं को अत्यंत मनोरंजक तरीके से प्रस्तुत किया है। इन  82 संस्मरणों में बचपन से लेकर यूरोप की यात्रा तक की घटनाओं का ब्यौरा अत्यंत आकर्षक शैली में उपलब्ध है।  भाग 2 और 3 में लेखक के जीवन से संबंधित चुनिंदा कविताएं एवं कहानियां भी अत्यंत पठनीय हैं।

कुल मिलाकर प्रस्तुत आत्मकथात्मक कृति  'गांव से गांव की राजधानी तक' पठनीयता की दृष्टि से अत्यंत उत्तम पुस्तक है और आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि यह पुस्तक पाठकों का स्नेह प्राप्त करने में पूर्णतः सफल होगी। यह पुस्तक अवश्य पठनामृत साबित होगी।

Read More...
Paperback
Paperback 250

Inclusive of all taxes

Delivery

Item is available at

Enter pincode for exact delivery dates

राजेंद्र प्रसाद गुप्ता

राजेंद्र प्रसाद गुप्ता/ लेखक परिचय

5 जनवरी, 1952 को जनपद देवरिया, उ. प्र. में जन्म। स्थाई निवास, लखनऊ, उ.प्र.,भारत। राष्ट्रीय कैडेट कोर के 'बी' प्रमाण पत्र के साथ कलकत्ता विश्वविद्यालय से 1970 में स्नातक तथा गोरखपुर वि.वि. से एम.ए. (अर्थ)।
1974-76 में प्रतिष्ठित मिशनरी स्कूल एवं कॉलेज में अध्यापन, 1976-78 में महालेखाकार, नगालैंड में लेखापरीक्षक एवं 1978 से जनवरी, 2012 तक केंद्रीय वित्त मंत्रालय में राजस्व अधिकारी रहा।
अन्य प्रकाशित पुस्तकें -
काव्य संग्रह-1). जनभाषा की कविता नगरी,  2). जनभाषा कविता के द्वार , 3). हवा का रुख, 4). जनभाषा कविता के गांव, 5). जलते दीप एवं 6). चांदनी की रातों में।
कहानी संग्रह-1). चूहों का सरपंच, 2).Path of Love एवं
3). बचऊ के पापा।
साझा संग्रह- 1). कविताएं डॉ अंशु के साथ का "कथा/संस्मरण, प्रथम संकलन",  2). काव्य सरिता "काव्य संकलन ( द्वितीय)  एवं  3). अवध मंजरी, काव्य संग्रह, यूनिक फील पब्लिकेशन, अयोध्या, उत्तर प्रदेश।

विभिन्न साहित्यिक मंचों से समय-समय पर विविध सम्मान।
विशेष- "जनभाषा की कविता नगरी" केंद्रीय गृह मंत्रालय के राजभाषा विभाग द्वारा केंद्र सरकार के पुस्तकालयों  हेतु क्रय करने के लिए 2023 में क्रमांक 406 पर सूचीबद्ध की गई है।

संपर्क-ई मेल :rpgaadi2015@gmail.com

Read More...

Achievements

+3 more
View All