Share this book with your friends

meri kahaaniyaan, aabhaasi duniya se 1. / मेरी कहानियाँ आभासी दुनिया से 1. कहानी संग्रह

Author Name: Mirza Hafiz Baig | Format: Paperback | Genre : Literature & Fiction | Other Details
किताब के बारे में- आभासी दुनिया एक ऐसी दुनिया, जो है भी और नहीं भी। यह दुनिया एक रहस्य भरी दुनिया है लेकिन आज कौन है जो इस दुनिया से वाकिफ नहीं? लोग यहाँ जाते ही गुम हो जाते हैं... इंटरनेट की इस दुनिया में सिर्फ सोशल मीडिया ही नहीं बल्कि साहित्य का भी एक उफनता मचलता सागर मौजूद है। बल्कि हिंदी साहित्य आज सबसे ज़्यादह यहीं लिखा और पढ़ा जा रहा है। यहाँ बहुत सी ई-पत्रिकायें हैं और बहुत सी सहित्यिक साईट्स हैं जो हिंदि साहित्य को न केवल आपके सामने ला रही हैं बल्कि उनका संरक्षण भी कर रही हैं। बहुत लिखा जा रहा है और तुरंत ही प्रतिक्रियायें भी दी जा रही हैं। इसी दुनिया से इस लेखक की कहानियाँ आपके सामने एक संग्रह के पहले भाग के रूप में इस पुस्तक में पेश की जा रही हैं। इस पुस्तक में छोटी-बड़ी कुल मिलाकर सोलह कहानियों का संग्रह है। इस पुस्तक में उपलब्ध कहानियों में तकनीक, शैली, भाषा और परिवेश आदि में विविधता का पूरा ध्यान रखा गया है ताकि पाठक को सारी कहानियों में एकरसता न लगे।
Read More...
Paperback
Paperback 255

Inclusive of all taxes

Delivery

Item is available at

Enter pincode for exact delivery dates

Also Available On

मिर्ज़ा हफीज़ बेग

लेखक का परिचय बहुत बड़ा नहीं लेकिन विचित्र है। लेखक अपनी कहानियों के पात्रों सा है। लेखक का जीवन भी उसकी कहानियों से मिलता जुलता है। अकस्मिक और अजीब हादसात से भरपूर्। लेकिन दिखने में सामान्य। ऐसी ही कहानियां लेखक की कलम से निकलती हैं। जीवन से जुड़ी कहानियां। लेखक का जन्म एक छत्तिसगढ़ के भिलाई शहर में हुआ। पिता सार्वजनिक उपक्रम के भिलाई स्पात सन्यत्र में थे अत: यहीं के टाऊनशिप में प्रारम्भिक शिक्षा और जीवन बीता। नौकरी नहीं करने की ज़िद के बावजूद, यहीं यानि भिलाई स्पात सन्यत्र के प्लेट-मिल में 1985 से सेवारत है। बचपन से ही लिखने और पढ़ने में रूचि के कारण पांचवी पास करते ही पहला लेखन एक नाटक (एकांकी) ‘कर्ज’ के रूप में आया जिसका गणेशोत्सव में मंचन हुआ। इससे स्कूल के कार्यक्रमों के लिये नाटक लिखने हुये जब पहली कहानी लिखी और दिनारम्भ में प्रकाशित हुई, फिर आकाशवाणी रायपुर से भी एक कहानी प्रसारित हुई लेकिन अचानक.... अपने अंदर के लेखक का दमन कर दिया.... इससे आगे का परिचय लेखक की कहानियों में निहित है। लेखक के कुछ कहानी संग्रह पुस्तकबाज़ार डॉट कॉम और किंडल आदि साईट पर डिजिटल फार्मेट में तो मौजूद हैं; पुस्तक के रूप में यह पहला कहानी संग्रह है। एक लघु-उपन्यास ‘हाल-ए-दिल उनको सुनाना था...’ पुस्तक के रूप में उपलब्ध है.
Read More...

Achievements

+5 more
View All