Share this book with your friends

Modal Verbs Sikhen / माॅडल भर्वस सीखें

Author Name: Dr. Kumar Sanjay | Format: Paperback | Genre : Language Studies | Other Details

Modal Verbs अंग्रेजी ग्रामर का एक बहुत ही महत्वपूर्ण चैप्टर है। हमारे अंग्रेजी लिखने और बोलने में Modal Verbs का प्रयोग बहुत ज्यादा होता है। यह पुस्तक Modal Verbs पर केंद्रित है। इसमें Modal Verbs के सभी बेसिक नियम बताए गए हैं। नियम के साथ-साथ अनुवाद के लिए लगभग 600 वाक्य दिए गये हैं। पुस्तक के अंत में उन वाक्यों का अंग्रेजी अनुवाद भी दिया गया है। अगर दिए गये वाक्यों को आप ठीक से सीख लेते हैं तो आपको अंग्रेजी लिखने और बोलने में बहुत मदद मिलेगी, आपके लिए अंग्रेजी लिखना और बोलना आसान हो जाएगा। इस पुस्तक के पढ़ने से Modal Verbs  पर आपकी पकड़ बहुत मजबूत हो जाएगी। सही और अच्छी अंग्रेजी बोलने में यह पुस्तक आपके लिए बहुत उपयोगी साबित होगी। 

Read More...
Paperback
Paperback 150

Inclusive of all taxes

Delivery

Item is available at

Enter pincode for exact delivery dates

Also Available On

डाॅ. कुमार संजय

रांची, झारखंड में पले-बढ़े कुमार संजय ने अंग्रेजी में बी.ए., एम.ए. और पीएच.डी. कर स्वयं को समृद्ध किया है। आपकी गिनती साफ्ट स्किल्स (काॅम्यूनिकेशन स्किल, स्पोकन इंग्लिश, ग्रुप डिस्कशन, पर्सनल इंटरव्यू और पर्सनाल्टी डेवलपमेंट के श्रेष्ठ शिक्षकों में होती है। इन विषयों पर आपकी 11 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। यह आपकी 12वीं पुस्तक है। 

आप झारखंड के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित अंग्रेजी शिक्षण संस्थान स्पेनिन के संस्थापक और निदेशक हैं। हर वर्ष 800 से 1000 स्टूडेंट अपना साॅफ्ट स्किल्स इम्प्रूव करने के लिए स्पेनिन ज्वायन करते हैं और सीखकर जिंदगी में ऊंचा मुकाम हासिल करते हैं। आप साॅफ्ट स्किल्स एक्सपर्ट के रूप में उच्च सरकारी और गैर सरकारी संस्थाओं द्वारा अक्सर आमंत्रित किए जाते हैं।

Read More...

Achievements

+10 more
View All