Share this book with your friends

Nadi Ke Do Kinare / नदी के दो किनारे

Author Name: Rakesh Saxena 'Shams' | Format: Paperback | Genre : Poetry | Other Details

‘‘नदी के दो किनारे’’ मुक्तकों का एक चुना हुआ गुलदस्ता है। यह समाज के लिए अधिक उपयुक्त सिद्ध होगा क्योंकि इसमें उत्तरोत्तर दृश्यों द्वारा संगठित पूर्ण जीवन या उसके किसी पूर्ण अंग का प्रदर्शन नहीं है, बल्कि प्रत्येक मुक्तक में एक रमणीय खण्ड-दृश्य को इस प्रकार सहसा सामने लाकर प्रस्तुत कर दिया गया है कि पाठक या श्रोता कुछ क्षणों के लिए मंत्रमुग्ध-सा हो जाता है। इसीलिए मुक्तकों का प्रयोग मंचों पर भी किया जाता रहा है। इसके लिए कवि ने मनोरम वस्तुओं और व्यापारों का एक छोटा स्तवक कल्पित करते हुए उन्हें अत्यंत संक्षिप्त और सशक्त भाषा में प्रदर्शित करके प्रस्तुत किया है। उन्मुक्त लयों में निबद्ध इन मुक्तकों में कवि ने विविध वर्णी विषयों का संवेदनात्मक प्रभावशाली प्रतिपादन किया है, जो पाठक के हृदय-तल तक सीधे उतरता चला जाता है। इन मारक मुक्तकों में शैल्पिक अनुबंध के ऊपर अभिव्यक्ति की प्रभविष्णुता का वर्चस्व सहजता से देखा जा सकता है। कवि की शैली सदैव संवेदनशील रही, संवेदना की सिहरन ही इनकी रचनाएँ हैं शब्द व्यंजना एवं व्याकरण की कसौटी पर खरी उतरने वाली रचनाएँ सदैव समाज और साहित्य को देश को आलोकित करेंगी। यह बहुआयामी और इन्द्रधनुषी मुक्तक काव्य संग्रह ‘‘नदी के दो किनारे’’ पाठकों को शब्द और भावों के सुरभित आनन्द कानन में विहार कराने में पूर्ण सफल रहेगा।

Read More...
Paperback
Paperback 180

Inclusive of all taxes

Delivery

Item is available at

Enter pincode for exact delivery dates

राकेश सक्सेना 'शम्स'

 परिचय :-

राकेश ‘शम्स’

जन्म:-      30 मई 1956

पिता:-       स्व0 श्री विशेश्वर दयाल सक्सेना

माता:-       स्व0 (श्रीमती) विद्या देवी

पत्नी:-       श्रीमती रजनी सक्सेना

अभिरुचि:-   साहित्य सृजन व समाज सेवा

सम्प्रति:-    सेवानिवृत्त, वरिष्ठ सहायक, जिलाधिकारी कार्यालय, एटा (उ0प्र0)

पैत्रिक निवास स्थान:-    शम्साबाद, (फर्रुखाबाद)

कृतियाँ:-

प्रकाशित 

(1)  गीत संग्रह “मन के वीराने में”

(2)  छंदमुक्त काव्य संग्रह "घुटता नहीं क्या दम"

(3)   गजल संग्रह ‘’ख़ूनी प्यास का पत्थर ‘’

साझा संग्रह:-नयी सदी के स्वर (काव्य संग्रह), भाग-1 व भाग-2 , नीलाम्बरा,  हम भारतीय हैं, दिल्ली दर्पण, आ बैल मुझे मार, नेताजी मुलायम सिंह स्मृति काव्य संकलन, वाह भई वाह

पत्रिकाएँ:-कविताम्बरा, प्रगति मंगला, जन प्रयास, कारागार बंदी जीवन व जागरूक प्रहरी, क्रांति जागरण समाचार पत्रों आदि में रचनाएँ व लेख प्रकाशित।

सम्मान:- 

‘साहित्य भूषण सम्मान’, ‘हिन्दी साहित्य गौरव सम्मान’, गीतकार साहित्यिक संस्था द्वारा ‘श्रेष्ठ दोहाकार सम्मान’, ‘तुलसी खुसरो एवार्ड’, ‘नरेश सक्सेना सैनिक सम्मान’ एवं साहित्य विचार संस्था द्वारा ‘साहित्यिक सम्मान’, हिन्दी प्रचारिणी सभा अलीगढ़ द्वारा ‘विजयरथी सम्मान’ (2021) हिन्दी जागरण परिषद खैर (अलीगढ़) द्वारा साहित्य साधक सम्मान बुलंदी द्वारा ‘‘काव्य श्री’’, ‘हिन्दी गौरव सम्मान’, ‘मुक्तक मंजरी सम्मान’, लखनऊ में ‘नवोदय अयोध्या-उर्मिल सम्मान’, अभिव्यक्ति साहित्यिक संस्था द्वारा दिल्ली में ‘साहित्य मनीषी सम्मान’ से सम्मानित किया गया।

पता:- गली नं0 3 घिलौआ रोड, आनन्दपुरी, जेल के पीछे, पुलिस लाइन एटा पिनकोड. 207001 उ0प्र0

मो. नं.:- 9412282788 & 8218779079

ईमेल आईडी:-rakeshsaxenaji@gmail.com

Read More...

Achievements

+3 more
View All