Share this book with your friends

Of communion with one’s inner core / अपने अन्तर्मन से सहवास के कुछ क्षण

Author Name: Achla Kukreti | Format: Paperback | Genre : Poetry | Other Details

अचला कुकरेती का यह कविता संग्रह अपने अन्तर्मन से सहवास  के कुछ साँझा किये जाने योग्य क्षणों को शब्दों में प्रकट करने का प्रयास है। कविता रूप में मन में स्वतः जन्मे भाव एवं विचार यद्यपि किसी भाषा विशेष के सामाजिक और सांस्कृतिक परिवेश एवं अंतर्संबंधों की छाया में पल्लवित होते हैं, उनमें भाषा से परे हर सुधी व भावुक मानव मात्र के मन को छू लेने की कैफ़ियत होती हैं । 

कविता प्रेमी एक बड़े पाठक वर्ग तक पहुँच पाने के उद्देश्य से मूल रूप से हिंदी में लिखी कविताओं काअँग्रेज़ी में अनुवाद भी किया गया है। सुधी पाठक इसे पसंद करेंगे, इसी अपेक्षा एवं कामना के साथ हिंदी तथा अँग्रेज़ी के पाठकों को समर्पित है

Read More...
Paperback
Paperback 250

Inclusive of all taxes

Delivery

Item is available at

Enter pincode for exact delivery dates

Also Available On

अचला कुकरेती

अचला कुकरेती, एक बहुआयामी प्रतिभासंपन्न  लेखिका और शिक्षाविद  हैं। उनकी प्रारंभिक पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर में हुई तत्पश्चात उच्च माध्यमिक शिक्षा सेंट थॉमस स्कूल, न्यू दिल्ली से की गई थी।    उच्च शिक्षा --एम.ए. (हिंदी और अंग्रेजी), बी.एड., और एम.एड.।   अपने करियर के दौरान, अचला ने शिक्षक,विद्यालय प्रमुख  और शैक्षिक समन्वयक के रूप में विभिन्न शैक्षिक संस्थाओं केसाथ कार्य किया है। उनकी रुचियाँ शैक्षिक क्षेत्र के परे   पठन,लेखन,कविता नाटक व संगीत में भी है। अचला के साहित्यिक योगदानों में "हंस" और "पालिका समाचार" जैसी महत्वपूर्ण हिंदी पत्रिकाओं में प्रकाशित कविताएं शामिल हैं। उनकी बच्चों के लिए कविताओं का संग्रह, "बातें कैसी कैसी," 2022 में प्रकाशित हुआ। हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों भाषाओं में निपुण, अचला भाषा सीखने और उसके प्रयोग में विशेष रुचि रखती हैं । कविता उन के विचार में स्वयं से साक्षात्कार के क्षणों व संवाद का प्रतिफल है और समाज व संस्कृति से परे मनुष्य मात्र से जुड़ने का गुण रखती है ।हिंदी कविताओं का अंग्रेज़ी अनुवाद इसी दिशा में एक क़दम है।

कवर फोटो क्रेडिट: सुगत दास @अनफोकस्ड लेंस//गूगल

Read More...

Achievements

+3 more
View All