Share this book with your friends

Zakhm Seete-Seete / ज़ख़्म सीते-सीते

Author Name: Dr. Arvind Yadav | Format: Hardcover | Genre : Biographies & Autobiographies | Other Details

यह किताब एक ऐसे व्यक्ति की जीवनी है, जिसने मेहनत की, संघर्ष किया। अपने सीखे हुनर से लोगों की सेवा की। डॉक्टर और सर्जन के रूप में कई मरीज़ों का इलाज किया। कई लोगों को नया जीवन दिया। कइयों की शारीरिक और मानसिक परेशानी दूर कर ज़िंदगी में नयी ख़ुशियाँ लायीं। कारोबार किया। कारोबारी दुनिया में धोका भी खाया, कई सबक़ सीखे। साथ ही ख़ूब धन-दौलत और शोहरत पायी।

डॉक्टर निम्मगड्डा उपेंद्रनाथ की कहानी कामयाबी की अनोखी कहानी है। इस कहानी से कई सारे सबक़ सीखने को मिलते हैं। ऐसे सबक़, जो कामयाबी की बुनियाद रखने में मददगार साबित हो सकते हैं। 
उपेंद्रनाथ की ख़ूबी रही है कि जब वे कोई लक्ष्य तय कर लेते हैं, तब उस लक्ष्य को हासिल करने तक चैन की साँस नहीं लेते। लक्ष्य पाने के लिए वे अपना जीजान लगा देते हैं। लक्ष्य से ध्यान भटकने नहीं देते। लक्ष्य भी उनके बड़े होते हैं, लेकिन वे ऐसे लक्ष्य निर्धारित नहीं करते, जिन्हें वे हासिल नहीं कर सकते।

उनकी एक और बड़ी ख़ूबी यह है कि जब तक उन्हें इस बात का भरोसा नहीं हो जाता कि वे काम करने के काबिल हैं, तब तक वे उस काम में अपना हाथ नहीं डालते। सोच-समझ कर, सीख-परक कर, पूरी तरह तैयार होने के बाद ही वे काम को, ज़िम्मेदारी को, अपने हाथ लेते हैं।

Read More...
Hardcover
Hardcover 950

Inclusive of all taxes

Delivery

Item is available at

Enter pincode for exact delivery dates

Also Available On

डॉ. अरविंद यादव

अरविंद यादव जाने-माने पत्रकार और लेखक हैं। पत्रकार के नाते उन्होंने बहुत कुछ देखा, सुना और अनुभव किया है। काफ़ी कहा और बहुत लिखा है। कथनी और लेखनी के ज़रिये असत्य, अन्याय, भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ उन्होंने लड़ाई लड़ी है और अब भी लड़ रहे हैं। समाज में दबे-कुचले लोगों के लिए किये जा रहे संघर्ष ने उन्हें पत्रकारों की फ़ौज में अलग पहचान दिलायी है। पिछले दो-तीन सालों से उनका ज़्यादा ध्यान ऐसे लोगों के बारे में कहानियाँ-लेख लिखने पर है, जो देश-समाज में सकारात्मक क्रांति लाने में जुटे हैं। कामयाब लोगों के जीवन से जुड़े अलग-अलग पहलुओं को जानना और उन्हें लोगों के सामने लाने की कोशिश करना अब इनकी पहली पसंद है। अरविंद साहित्यिक कहानियाँ भी लिखते हैं। आलोचना में भी उनकी गहन दिलचस्पी है। हिंदी आलोचना की वाचिक परंपरा के हिमायती हैं।  

हैदराबाद में जन्मे और वहीं पले-बढ़े अरविंद की सारी शिक्षा भी हैदराबाद में हुई। अरविंद ने हिंदी साहित्य, अंग्रेज़ी साहित्य, क़ानून, विज्ञान और मनोविज्ञान की पढ़ाई की। उन्होंने हिंदी मिलाप, आजतक, आईबीएन 7, साक्षी टीवी, टीवी 9 और योरस्टोरी जैसी नामचीन मीडिया संस्थाओं में महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारियाँ निभायी हैं। वे इस समय नई दिल्ली में आंध्रप्रदेश सरकार के विशेष कार्य अधिकारी (मीडिया) के रूप में सेवारत हैं।

अरविंद दक्षिण भारत की राजनीति और संस्कृति के बड़े जानकार हैं। ख़बरों और कहानियों की खोज में कई गाँवों और शहरों का दौरा कर चुके हैं। यात्राओं का दौर थमने वाला भी नहीं है।

Read More...

Achievements

+13 more
View All