Share this book with your friends

SWASTHTA KA RAHASYA / स्वस्थता का रहस्य HEALTH AND YOGA

Author Name: Acharya Suneelsagar Muni | Format: Paperback | Genre : Educational & Professional | Other Details

स्वस्थता के रहस्य पुस्तक में व्यक्ति मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ तथा बलिष्ट कैसे रहे इस विषय में तथ्य प्रस्तुत किये गये हैं। इसमें व्यक्ति की दैनिक चर्या से लेकर स्वास्थ्य संबर्धक योगासन-मुद्रा, प्राणायाम, बैठकर करने योग्य आसन, खड़े होकर करने योग्य आसन, लेटकर करने योग्य आसन, उनसे रोग निवारण व लाभ, हस्तमुद्राएं और उनसे लाभ दिये गये हैं। मोटापा कैसे कम हो, कैसे चलें, बैठें, शयन करें, जीवनशक्ति क्या है, उसे कैसे बचायें, ब्रह्मचर्य और उसके लाभ, वीर्य और वीर्यवान का महत्व, बुरी लत से छुटकारा कैसे मिले, अपंग संतान क्यों होती है, नपुंसक होने के कारण क्या हैं, संतुलित आहार कैसा होना चाहिए, ऊर्जा का संचय कैसे करें आदि दिये गये हैं।

Read More...
Paperback
Paperback 223

Inclusive of all taxes

Delivery

Item is available at

Enter pincode for exact delivery dates

Also Available On

आचार्य सुनीलसागर मुनि

लेखक आचार्य श्री सुनीलसागर जी का जन्म मध्यप्रदेश के सागर जिलान्तर्गत तिगोड़ा (हीरापुर) नामक ग्राम में श्रेष्ठी भागचन्द्र जैन एवं मुन्नीदेवी जैन के यहाँ 7 अक्टूबर 1977 को हुआ। गृहस्थी में आपका नाम संदीप था। प्रारंम्भिक शिक्षण किशुनगंज (दमोह) में तथाा उच्च शिक्षण सागर में हुअ। बी.कॉम. के बाद आपने सन्यास ले लिया। 20 अपै्रल 1090 को बरुआसागर (झांसी में दीक्षा हुई। दीक्षा गुरु आचर्य श्री सन्मतिसागर जी थे। बाद में आप अपने गुरु के पट्टाचार्य बने। आचार्य श्री सुनीलसागर जी ने 60 पुस्तकें लिखीं हैं, उनमें से 14 पुस्तकें प्राकृत भाषा में हैं। आचार्य श्री सुनीलसागर जी जैन सन्यासी होने के कारण किताबों आदि के लिए डॉ. महेन्द्रकुमार जैन ‘मनुज’ उनका प्रतिनिधित्व करते हैं।

Read More...

Achievements

+2 more
View All