You cannot edit this Postr after publishing. Are you sure you want to Publish?
Experience reading like never before
Sign in to continue reading.
Discover and read thousands of books from independent authors across India
Visit the bookstore"It was a wonderful experience interacting with you and appreciate the way you have planned and executed the whole publication process within the agreed timelines.”
Subrat SaurabhAuthor of Kuch Woh Palक्या आप आत्मविश्वास, अच्छे-रिश्ते, स्वास्थ्य, कामयाबी, मन की शांति, विपरीत परिस्थितियों में सही निर्णय लेने की क्षमता, लोगों को समझने की कला, कर्मों से मुक्ति, आध्यात्मिक-उन्नति, एवम् स्वतंत्रत जीवन – की चाहत करते है? परंतु जानते नही “कैसे”?
आपके हर सवाल का जवाब, चाहे वो भौतिक जीवन से सम्बंधित हो, या आध्यात्मिक – आपको शत-प्रतिशत इस पुस्तक में मिलेगा – वो भी स्वयं श्री क्रिशन से! “अनौखा हमसफ़र”, लेखिका के श्री क्रिशन के साथ हुए जीवन के सच्चे-अनुभवों का संग्रह है। इस पुस्तक को दूसरी भगवद-गीता कहना सर्वथा उचित होगा, जिसमें श्री क्रिशन ने फिर से अर्जुन को (लेखिका के रूप में) आत्मज्ञान दिया, सारथी बनकर मार्गदर्शन किया, रक्षक बनकर रक्षा की, भक्ति की चरम सीमाओं तक पहुँचाया, और आत्मस्वरूप को पाने में उनकी मदद की। श्री क्रिशन की मदद से लेखिका ने अपने भौतिक जीवन को तो व्यवस्थित किया ही, अपितु ख़ुद को आध्यात्मिक उन्नति के शिखर तक भी पहुँचाया।
ये सब आप भी कर सकते है। आपको केवल सही तकनीक का पता होना चाहिए। और वही सही तकनीक का ख़ुलासा लेखिका ने “अनौखा हमसफ़र” में क्रिशन के प्रेमियों के लिए किया हैं। आपने अपने तरीक़े से तो अपनी समस्याओं को सुलझाने के बहुत प्रयत्न कर लिए होंगे, अब एक बार क्रिशन की मदद लेकर भी देख लीजिए। इस किताब को पढ़ने के बाद आप ख़ुद कहेंगे “क्रिशन के साथ से असम्भव भी सम्भव हो जाता है”।
“अनौखा हमसफ़र”, आपके लिए क्रिशन का दिया अमूल्य तोहफ़ा है, आपकी हर प्रार्थना का जवाब है।
ये एक चमत्कारी किताब है, जिसे आपके पास होना ही चाहिए!
Youtube channel Link: http://www.youtube.com/user/nitug182
Email: neetu@neetugupta.in
Website: www.neetugupta.in
Neetu Gupta
नीतू गुप्ता एक आध्यात्मिक कोच, माइंड ट्रेनर, एवं हीलर है। वे आपको आध्यात्मिक तरीक़े से जीवन की समस्याएँ सुलझाने का प्रशिक्षण देती हैं – चाहे वो पैसे से सम्बंधित हो, मन से, आत्मविश्वास से, कर्म से, आत्मा से, या फिर सम्बन्धों से। वे आपकी आंतरिक शक्तियों को बढाने में आपकी मदद करती हैं, ताकि आप जीवन की किसी भी कठिन चुनौती का सामना करने में सक्षम बने। अब तक वो १०००० से भी ज़्यादा लोगों के जीवन को ख़ुशहाल बना चुकी हैं।
नीतू गुप्ता एक खुली सोच रखने वाली महिला है, जो सभी प्रकार के अंधविश्वास, ढोंग, प्रपंच, एवं रूढ़िवादी धारणाओं का कड़ा विरोध करती है। वे आत्मा के धर्म को सर्वोपरी मानती है। उनकी ईश्वर में अटूट श्रद्धा है। ईश्वर के सभी स्वरूपों में श्री क्रिशन के साथ उनका विशेष लगाव है। अपने जीवन की हर सफलता का श्रेय वे श्री क्रिशन को देती है। उनकी एक ही इच्छा है कि वे अपने अनुभव से आपके जीवन को भी सम्पन्न बनाने में अपना योगदान दे।
The items in your Cart will be deleted, click ok to proceed.