Share this book with your friends

Guftgu - Zindagi Ki / गुफ़्तगू - ज़िंदगी की

Author Name: Rohit Sharma "Saar" | Format: Paperback | Genre : Literature & Fiction | Other Details

इस पुस्तक में जो भी कहानियाँ या कविताएं लिखी है, वो हर एक आम इंसान के जीवन के सुख दुख से जुड़ी हुई है, इसे संसार मे हर एक इंसान इन सारे सुख दुख से जूझता हुआ अपने जीवन को व्यतीत करता है, हर आम इंसान खुद के लिए कितना खास होता है, और हर एक खास इंसान कितना आम होता है, इस किताब मे हर एक रिश्ते को छूने की कोशिश की गई है I

इस किताब मे लिखी गई हर एक कहानी केवल पढ़ने के लिए एवं सिर्फ मनोरंजन हेतु लिखी गई है, इस किताब मे जो भी कहानियाँ या कविताएं लिखी गई है, उनका उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ पाठकों के काल्पनिक जीवन अनुभव का विस्मरण करना है।

इस किताब का उद्देश्य किसी भी धर्म, संप्रदाय, देश, राज्य से जुड़ी रीति रिवाजों का मज़ाक बनाना नहीं है एवं न ही किसी भी प्रकर आप्रकृतिक शक्तियों का सच या झूठ प्रचार करना नहीं है।

इस किताब मे लिखी कुछ कहानियाँ या कविताओ मे किसी व्यक्ति, स्थान या किसी भी रीति रिवाज का मेल जोल मात्र एक संयोग माना जाए। 

Read More...
Paperback
Paperback 180

Inclusive of all taxes

Delivery

Item is available at

Enter pincode for exact delivery dates

रोहित शर्मा "सार"

इस पुस्तक के लेखक श्री रोहित शर्मा "सार" बेहद ही शांतचित्त और शांतिप्रिय है, इनका जन्म 22 नवंबर 1990 को जबलपुर में हुआ....! बचपन से ही इनकी रुचि लेखन की तरफ थी, रोहित शर्मा की प्रारंभिक शिक्षा जी. सी. एफ. टोडलर्स में हुई, जहां से इन्होंने 5वीं कक्षा तक शिक्षा ग्रहण किया, उसके बाद इनकी शिक्षा नर्मदा नर्सरी तथा गुरु गोविंद सिंह खालसा स्कूल में पूर्ण की....! तथा रोहित शर्मा "सार" ने अपने ग्रेजुएशन इलेक्ट्रॉनिक कम्युनिकेशन में ज्ञान गंगा कॉलेज से इंजीनिरिंग की पढ़ाई पूरी की....! तथा स्कूल एवं कॉलेज में काव्य सम्मेलन और मुशायरा में भी कई बार भाग लिया, जिससे रोहित शर्मा "सार" ने मंच में वाक्य पटुता हासिल की तथा अपने डर पर काबू पाना सीखा....! अभियांत्रिक की पढ़ाई करने के दौरान इन्होंने श्रीमती वैशाली चाँदोरकर "गुरुमाता" से संगीत की तालीम हासिल की, और शास्त्रीय संगीत "गायन" में मध्यमा अंतिम तक संगीत की विधिवत शिक्षा हासिल की....! सन 2014 में इनकी शासकीय नौकरी रेलवे में लग गई, जिस कारण इनको संगीत की शिक्षा मध्यमा अंतिम के पश्चात छोड़नी पड़ी, किंतु इनका रियाज़ और गायन की प्रैक्टिस आज भी सतत जारी है....! श्री रोहित शर्मा "सार" अपना आदर्श श्रीमति किरण तिवारी (स्कूल की हिंदी शिक्षिका) तथा श्रीमती वैशाली चाँदोरकर (संगीत शिक्षिका) को मानते है....! श्रीमती छाया शर्मा इनकी माता तथा श्री राकेश कुमार शर्मा इनके पिता है....! इन्होंने इस पुस्तक को नारी शक्ति को सादर समर्पित किया है.....!

Read More...

Achievements

+1 more
View All