Share this book with your friends

KUCH EHSAAS / कुछ एहसास

Author Name: Mr Batar | Format: Paperback | Genre : Poetry | Other Details

यह किताब कविताओं का एक संग्रह है जिसमें  जिंदगी की विभिन्न परिस्थितियों, सामाजिक समस्याओ तथा  मेरे खुद के अनुभव और विभिन्न अनुभूतियो को दर्शाया गया है। कहीं आपको देशभक्ति, तो कहीं जागरूकता की झलक देखने को मिलेगी।  इसकी एक लाइन आपको आपकी जिंदगी का मतलब समझा सकती है ओर एक लाइन आपको एक सबक दे सकती है। आपको आपके बचपन की याद और अपनी मां के प्यार की एक झलक यहां स्पष्ट दिखाई देगी। जिंदगी के उतार-चढ़ाव और उसके दौरान लिए गए फैसले अक्सर जिंदगी बदल देते हैं,लेकिन हर कोई इन फैसलों को लेने में समर्थ नहीं होता ,इसका वर्णन भी आपको इस किताब में मिलेगा। अक्सर लोग मुश्किल परिस्थितियों में हार जाते हैं या फिर पीछे हट जाते हैं जो कि एक पछतावे के सिवाय कुछ भी नहीं देता। अपनों के प्यार और तकरार का मेलजोल यहां दर्शाया गया है। यह किताब कम शब्दों में बहुत कुछ सिखाने वाली और एक मार्गदर्शक के रूप में अच्छी साबित होगी, इसका मुझे पूर्णता विश्वास है। इस किताब को लिखने का एक उद्देश्य एक प्रकार से एक सकारात्मक सोच को जन्म देना है,एक ऐसी सोच जो समाज, परिवार और अपने चारों ओर के व्यक्तियों के लिए हमेशा मार्गदर्शक के रुप में उपयोगी हो। ऐसी सोच जिससे जिंदगी में परिवर्तन लाना आसान हो और जिंदगी को समझना भी आसान हो। आपकी सोच आपके चारों तरफ़ हमेशा परिवर्तन लेकर आती है क्योंकि आपसे जुड़ा हुआ इंसान आपसे कुछ ना कुछ हमेशा सीखता है जो अधिकांशत आपके व्यवहार पर निर्भर करता है। प्यार को जिंदगी का सार माना जाता है और इसी को जीवन का मूल माना गया है।  ऊपर किए गए वर्णन का एक सम्मिलित रूप आपको हर एक रचना में स्पष्ट रूप से महसूस करने को मिलेगा। मेरा प्रयास आपको आपकी कुछ भूली हुई यादों से जोड़ना है।

Read More...
Paperback
Paperback 150

Inclusive of all taxes

Delivery

Item is available at

Enter pincode for exact delivery dates

Also Available On

श्रीमान बटार

इस किताब के लेखक मिस्टर बटार जो कि जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश के एक छोटे से कस्बे नकुर से संबंध रखते है। उनकी प्रारंभिक शिक्षा श्री अजीत सिंह सरस्वती विद्या मंदिर  अंबेहटा से हुई है। स्नातक के रूप में उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से भौतिकी विज्ञान में बी एस सी (Hons) की डिग्री की है और पोस्ट ग्रेजुएशन के रूप में भौतिक विज्ञान में Msc की है जोकि नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी वारंगल से संपन्न हुई है। एक अच्छे दर्शक और श्रोता होने के नाते यह लेखन शैली में भी अच्छे हैं। वह एक स्पष्ट विचारक और मार्गदर्शक के रुप में हमेशा अपना सहयोग देने के लिए तत्पर रहते हैं। उनकी कृतियों में उनकी अनुभूति और अवलोकन दोनों स्पष्ट रूप से देखे जा सकते हैं। ये साइंस के साथ-साथ साहित्यिक विषयों में रुचि रखते हैं। ये कवि, लेखक और गायक भी है। व्यवसाय से यह एक अध्यापक के रूप में काम कर रहे हैं जिसके अंतर्गत ये IIT और NEET की तैयारी कराते हैं। अपने चारों ओर हो रही चीजों को देखना और उन्हें महसूस करना इनकी प्रकृति का हिस्सा है। लोगों में चेतना और जागरूकता लाना इनके मुख्य कामों में से एक काम है। कर्म ही पूजा है इनका ऐसा मानना है।

Read More...

Achievements