Share this book with your friends

2 Nritya Natak : Ram ki Shakti Puja aur Kamayani / दो नृत्य नाटक: राम की शक्ति पूजा और कामायनी सहज, सरल भाषा में राम की शक्ति पूजा और कामायनी का सशक्त नाट्य रूपांतर

Author Name: Dr. Kumar Sanjay | Format: Paperback | Genre : Dramas & Plays | Other Details
‘राम की शक्ति पूजा’ महाकवि निराला की श्रेष्ठतम रचनाओं में से एक है। जयशंकर प्रसाद कृत ‘कामायनी’ खड़ी बोली हिंदी का अन्यतम महाकाव्य है। दोनों रचनाएँ हिंदी साहित्य की अमूल्य धरोहर हैं, सर्वोत्तम कृतियाँ हैं। दोनों की भाषा क्लिष्ट है। दोनों का अर्थ, सिद्धांत, कलात्मक पक्ष व्यापक, गूढ़ और आम पाठकों की समझ से परे है। यही कारण है कि 8 दशक बीत जाने के बाद भी ये रचनाएँ यूनिवर्सिटी के क्लासों और चंद जागरूक साहित्य-प्रेमियों तक सिमट कर रह गई हैं। मेरा प्रयास है, इन कालजयी रचनाओं को आम पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाना। मेरी समझ में इन्हें समझने, आम पाठकों-दर्शकों तक पहुँचाने में नाटक काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। इसलिए मैंने नृत्य-नाटकों का सहारा लिया है। आशा करता हूँ कि ये नाट्य रूपान्तरण आम पाठकों/दर्शकों को दोनों क्लासिक्स से परिचित कराने में बहुत मददगार साबित होंगे।
Read More...
Paperback
Paperback 175

Inclusive of all taxes

Delivery

Item is available at

Enter pincode for exact delivery dates

Also Available On

डाॅ. कुमार संजय

डाॅ. कुमार संजय बी.ए. इंग्लिश आनर्स, एम. ए. अंग्रेजी., पीएच.डी. निदेशक ‘स्पेनिन’ हिंदी और अंग्रेजी दोनों ही भाषाओं में नाट्य लेखन। अबतक आप 11 पूर्णकालिक नाटक, 18 रंग एकांकी, 3 मोनोलाॅग और लगभग 30 बाल नाटक लिख चुके हैं। आप 20 विश्वप्रसिद्ध कहानियों का मंचीय रूपान्तरण भी कर चुके हैं। आपने 15 अंग्रेजी नाटकों का सृजन भी किया है। 2012 से 2018 के बीच आपकी पंद्रह नाट्य पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं: 1. हवा रोको 2. कैंपस प्लेज 3. पांच रंग नाटक 4. मम्मा मुझे बचा लो 5. ये है इंडिया मेरी जान 6. द एंड आॅफ अ लव स्टोरी 7. कुकड़ू-कूं और अन्य रंग नाटक 8. आइला, क्या लड़की है 9. काॅन्ट्रैक्ट मैरिज 10. प्रेमचंद की श्रेष्ठ कहानियों का नाट्य रूपान्तर 11. मगरमच्छ की पूंछ और अन्य रंग नाटक 12. हर एक फ्रेंड जरूरी होता है और अन्य रंग नाटक 13. किडनैपिंग और अन्य रंग नाटक 14. एक करोड़ (2011 में मोहन राकेश सम्मान से विभूषित) 15. ग्यारह विश्वप्रसिद्ध कहानियों के नाट्य रूपान्तर इंग्लिश ग्रामर, वर्ड पाॅवर, स्पोकन इंग्लिश, ग्रूप डिस्कशन, पर्सनल इंटरव्यू और पर्सनाल्टी डेवलपमेंट के ऊपर भी आपकी दस पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं।
Read More...

Achievements

+10 more
View All